धनबाद नगर निगम में शामिल झरिया के कुछ राजस्व गांवों को ग्रामीण क्षेत्र में शामिल करने की मांग को लेकर एक बार फिर आवाज उठने लगी है। पंचायत बचाओ संघर्ष समिति झरिया ने धनबाद नगर निगम के खिलाफ फिर से आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। इस बाबत मंगलवार को पंचायत बचाओ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल रांची में झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो से मिला। प्रतिनिधिमंड का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष कार्तिक तिवारी ने किया। दोनों विधायकों ने विधानसभा में मामले को उठाने का आश्वासन दिया।

Social Plugin