अदालत के आदेश के बाद भी दुमका जेल में बंद झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को धनबाद जेल शिफ्ट नहीं किए जाने के मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि रंजन ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने लोक अभियोजक बीडी पांडेय से पूछा कि क्यों न जेल आइजी और जेल अधीक्षक के विरुद्ध अदालत की अवमाना की कार्यवाही के लिए मामले को उच्च न्यायालय में भेज दिया जाय। इस पर लोक अभियोजक ने कोर्ट को आश्वस्त किया कि जल्द ही संजीव सिंह को दुमका से धनबाद जेल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

0 Comments